Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए अपना 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

April 10, 2023

जानिए अपना 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातक एव जातिकाओं को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम तथा भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। इस हफ्ते कोई दबी हुई बीमारी उभर कर आ सकती है। इस हफ्ते कुछ मानिसक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। संयम तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफल होंगे। इस हफ्ते अटका हुआ धन मिलने की पूर्ण सम्भावना रहेगी। व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखें।

वृषभ: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक एव जातिकाओं को नौकरी तथा व्यापार में कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिस्ते में मजबूती बढ़ेगी। इस हफ्ते आप कार्यों तथा पारिवारिक लोगों को लेकर अधिक सोच विचार करेंगे तथा परेशान होंगे, अत: इससे बचे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ते कुछ अच्छे समाचार ला सकता है। धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, सिर दर्द तथा अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

मिथुन: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक एव जातिकाओं को शारीरिक तथा मानिसक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के ऊपर अधिक विश्वास करने से बचें। पारिवारिक जीवन में आपकी वाणी किसी को कष्ट पहुंचा सकती है, अत: बातचीत के दौरान संयम बरतें। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध तथा चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। धन के लिहाज से हफ्ते ठीक बना रहेगा। संतान से सहयोग मिलेगा।

कर्क: यह सप्ताह कर्क राशि के जातक एव जातिकाओं को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग तथा व्यापारिक साझेदारो के साथ बहसबाजी से बचें, उचित रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद तथा उनकी सेहत को लेकर समस्या हो सकती है। अचानक किसी प्रकार का धन लाभ आपको इस हफ्ते मिल सकता है। छात्र वर्ग कुछ नया कर सकते है। आर्थिक स्तिथि में वृद्धि संभव है।

सिंह: इस सप्ताह सिंह राशि के जातक एव जातिकाओं को धन सम्बन्धी मामलों में कुछ सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ की उलझनों से अपने आप को दूर रखें। सेहत से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। छात्र वर्ग के लिए हμता कुछ दिक्कत दे सकता है, किन्तु कार्य पूर्ण होंगे। इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नकारत्मकता से बचें।

कन्या: इस सप्ताह कन्या राशि के जातक एव जातिकाओं को शुरु आती दिनों में कुछ लाभ देने वाले कार्य प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको अपनी सुख-सुबिधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। घरेलु कार्यों के ऊपर आपका धन व्यय हो सकता है। छात्र वर्ग को आलस्य परेशान करेगा। संतान की सेहत चिंता दे सकती है। भाई तथा मित्रों द्वारा धन का लाभ मिल सकता है।

तुला: इस सप्ताह तुला राशि के जातक एव जातिकाओं को अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए श्रोत आपको मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते लाभ देने वाला रहेगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। क्रोध से बचें। काम काज को लेकर कुछ आलस्य महसूस करेंगे। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ व्यर्थ की चिंता दे सकता है, अत: सचेत रहें। लोगों के साथ ताल मेल बना कर चलें।

वृश्चिक: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक एव जातिकाओं को धन का लाभ मिलेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक रूप से आपके कार्य संपन्न होंगे। वरिष्ठ अधिकारियो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा, तथा उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। हफ्ते के अंतिम भाग में कार्यों को लेकर सतर्कता रखें।

धनु: इस सप्ताह धनु राशि के जातक एव जातिकाओं को मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपको कई परेशानियों से बचाएगा। नौकरी कर रहे जातको के लिए यह हμता कुछ अच्छे लाभ दे सकता है। इस हμते किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना रह सकता है। मांसपेशियों में दर्द तथा खिंचाव की तकलीफ हो सकती है। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

मकर: इस सप्ताह मकर राशि के जातक एव जातिकाओं को धन लाभ की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई कार्य आपको लाभ दे सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र मैं स्थिति सामान्य रहेगी। इस हफ्ते धन का व्यय तथा दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखें। कानूनी नियमों का उल्लंघन हानि दे सकता है। मन को शांत रखें, क्रोध से बचें।

कुंभ: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक एव जातिकाओं को नौकरी तथा व्यापार के संधर्भ में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। मकान-जमीन से जुड़ी कोई समस्या का हल इस हफ्ते मिल सकता है। बड़े भाई तथा मित्रों के साथ सकारात्मक रुख बना कर रखें। संतान को लेकर कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी को किसी तरह का लाभमिल सकता है। हफ्ते के अंत में धन खर्च की अधिकता रहेगी तथा शारीरिक तथा मानिसक परेशानी हो सकती है।

मीन: इस सप्ताह मीन राशि के जातक एव जातिकाओं को किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। इस हफ्ते दैनिक कार्यों को लेकर भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है। इस हफ्ते अधिक सोचा विचार आपकी सेहत को खराब कर सकता है। गलत कार्यों से धन कमाने की ओर जा सकते हैं, उससे बचें। अचानक धन का लाभ होगा। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, सफल रहेंगे। जरूरी निर्णय अभी टाल दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें