Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए अपना 26 फरवरी से 3 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल

February 26, 2024

जानिए अपना 26 फरवरी से 3 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष: इस हफ्ते धन लाभ को लेकर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लाभप्रद यात्रा हो सकती है। संतान तथा प्रेमसंबंधों को लेकर किसी प्रकार की अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

वृषभ: इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तथा वाणी पर संयम रखें। प्रेम इत्यादि मामलो में सफलता प्राप्त हो सकती है। मानिसक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन: इस हफ्ते अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। भाई तथा मित्रों की मदद आपको लाभ दिला सकती है। पूजा पाठ में रूचि बढेगी।

कर्क: इस हफ्ते आपको सेहत से सम्बन्धित कुछ समस्या हो सकती है। पारिवारिक लोगो के साथ बहसबाज़ी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शत्रुओं से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से खुशियां मिल सकती है। व्यर्थ की भाग दौड़ी लगी रहेगी।

सिंह: इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी तथा कुछ नई उपलिब्धयां भी प्राप्त कर सकते हैं। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है। लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा।

कन्या: इस हफ्ते कार्यो से सम्बंधित यात्रा के योग रहेंगे। इस हफ्ते अधिक दौड़ भाग आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। अचानक धन का व्यय आपको परेशान कर सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। रुके धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में बढ़ौत्तरी हो सकती है।

तुला: इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापारिक लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके किए कार्यों द्वारा आपको प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक: इस हफ्ते नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। वैवाहिक रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है ।

धनु: इस हफ्ते दैनिक कार्यों में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है। अचानक आय प्राप्ति के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।

मकर: इस हफ्ते मन में नकारात्मक विचार आने से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। कार्यो में मन माफिक सफलता न मिलने से दुखी होंगे। सेहत का ध्यान रखें, पेट तथा नेत्र से सम्बन्धित विकार परेशान कर सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।

कुंभ: इस हफ्ते आपका उत्साह और पराक्र म बढ़ाचढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सुखों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। भाइयों के द्वारा सहयोग तथा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

मीन: इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। वाणी में कटुता के चलते कार्य बिगड़ सकते हैं, सावधानी रखें। दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें