Lakshmi Narayan Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी नारायण योग 2 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसे अत्यंत शुभ योग माना गया है जो धन, वैभव और सफलता दिलाने वाला होता है। इस योग में जन्मे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। कहा जाता है कि इस दौरान इन राशियों के लिए आर्थिक और भौतिक लाभ के अनेक अवसर खुल सकते हैं।
लक्ष्मी नारायण योग से लाभान्वित होने वाली राशियां
मेष राशि (Aries):
मेष राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आय के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना बढ़ेगी और अचानक आय में वृद्धि होने के योग हैं।
मिथुन राशि (Gemini):
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग अत्यंत फलदायी साबित होगा। व्यवसाय में बड़ी डील फाइनल हो सकती है और विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जो भी प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। नई नौकरी प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशि (Libra):
तुला राशि वालों के जीवन में इस योग के दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया घर या वाहन खरीदने के शुभ अवसर बन रहे हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। विदेश में नौकरी के सपने भी इस समय साकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius):
कुंभ राशि वालों के लिए भी यह योग अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। मकान खरीदने के अवसर बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात करियर में लाभ दिला सकती है। व्यवसाय में लाभ और किसी विशेष कार्य में बड़ी सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: क्या हर कोई रख सकता है महाशिवरात्रि का व्रत, जानें किन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ज्योतिषियों का कहना है कि इस अवधि में सकारात्मक सोच और सतर्क निवेश से इन राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि सुनिश्चित हो सकती है।

