Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

28 अक्टूबर को लगा रहा हैं साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इन राशियाें काे मिलेगा राज याेग

October 20, 2023

28 अक्टूबर को लगा रहा हैं साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इन राशियाें काे मिलेगा राज याेग

नई दिल्लीः वर्ष 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात को शरद पूर्णिमा को लगेगा और यह भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रलय ने शुक्रवार को यहां बताया कि 28 अक्टूबर की आधी रात को चंद्रमा उपछाया में प्रवेश करेगा और ग्रहण की अवधि 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटे होगी। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी भागों में दिखाई देगा। इसके साथ चंद्रग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, उत्तर-पूर्वी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंदू महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Raj Kundra ने Shilpa Shetty को ट्विटर में Message कर मचा दिया तहलका, देखें Live Video

उल्लेखनीय है कि भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण सात सितंबर 2025 को होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण आठ नवंबर, 2022 को था और यह पूर्ण ग्रहण था। चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर देर रात एक बजकर पांच मिनट से लेकर दो बजकर 24 मिनट तक यानि यह एक घंटा 19 मिनट का रहेगा। अट्ठाइस अक्टूबर को शाम में चार बजकर पांच मिनट पर चंद्रोदय हो जाएगा। इस ग्रहण में चंद्रबिम्ब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सावधान ! भारत में तेजी से फैल रहा हैं ये वायरस, मामले जानकर घर से निकलना कर देंगे बंद

गौरतलब है कि चंद्रग्रहण पूर्णिमा को लगता है क्योंकि इस दिन पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है, जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण होता है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बेहद खूबसूरत है पंजाब के इस दिग्गज नेता की बेटी, Social Media पर मचाया तहलका, देखें Photos

मेष राशि (Aries) : इनकी किस्मत खुलने वाली है। इस दिन के बाद इन दोनों ही राशियों के लोगों को धन लाभ होने की पूरी संभावना है।

वृषभ (Taurus) : चंद्र ग्रहण के बाद इनके किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। आपको मनचाहा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) : इस दिन का आपकाे विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि वालों की लॉटरी लगने वाली है।

धनु (Sagittarius) : करियर में ग्रोथ और लाइफ में सक्सेस जल्द ही मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लाेगाें काे नौकरी मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें