Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस राशि के जातकों पर मेहरबान होते है भगवान हनुमान जी, पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

December 20, 2022

इस राशि के जातकों पर मेहरबान होते है भगवान हनुमान जी, पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान हनुमान जी अपने भगतों पर कृपा करते है और उनके सभी दुःख दूर करते है और इसी के साथ साथ आपके दुश्मनों का भी नाश होता है। मान्यता यह भी है की जिस भी व्यक्ति पर भगवान हनुमान जी की कृपा दृष्टि होती है जीवन में उसका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। क्या आप जानते है कि कुछ राशि वालों पर भगवान हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। तो आइए जानते है:

– मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वाले जातकों पर बजरंगबली अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं मान्यताओं के मुताबिक मेष राशि के लोगों की हनुमान जी की कृपा से इच्छाशक्ति मजबूत होती है. इसके अलावा मेष राशि के जातक कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करते मेष राशि के जातक यदि हनुमान जी की पूजा करते हैं तो उन्हें अपनी बुरी आदतें तुरंत छोड़ देनी चाहिए.

– सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सिंह राशि के जातकों पर भी हनुमान जी अपनी विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. यदि मंगलवार के दिन सिंह राशि के जातक हनुमान जी की विशेष पूजा करें तो उनका आर्थिक नुकसान कभी नहीं होता और वे सदा धन-धान्य से परिपूर्ण होते हैं इसके अलावा सिंह राशि के जातक यदि हनुमान जी की पूजा करें तो उनकी परेशानियां भी दूर होती हैं.

– कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र मानता है कि कुंभ राशि के जातकों पर हनुमान जी अपनी विशेष कृपा रखते हैं. यही वजह है कि कुंभ राशि के जातकों के हर कार्य सफल होते हैं और इनके किसी भी कार्य में रुकावट नहीं आती. कुंभ राशि के जातकों का जीवन सुख समृद्धि और खुशियों से भरा हुआ होता है. भगवान हनुमान की कृपा के कारण ही कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें