Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज से प्रारंभ हो चूका है माघ मास, जानिए क्या है स्नान-दान मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

January 7, 2023

आज से प्रारंभ हो चूका है माघ मास, जानिए क्या है स्नान-दान मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

माघ मास की शुरुआत आज यानि के 7 जनवरी दिन शनिवार से हो चूका है। माघ मास में स्नान का बहुत अधिक महत्त्व माना जाता है। माना जाता है कि माघ मास में स्नान करने से हजारों अश्वमेध यज्ञ कराने के बाराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। बताते चले कि माघ मास में तीन बार स्नान करते हैं तो आपको वह पुण्य फल प्राप्त होता है, जो 10 हजार अश्वमेध यज्ञ करने से भी नहीं मिलता पाता। आइए जानते है माघ मास में स्नान करने से मिले वाले लाभ:

माघ मास 2023 प्रारंभ
पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज 07 जनवरी को सुबह 04 बजकर 37 मिनट से हुआ है. प्रतिपदा तिथि का समापन 08 जनवरी दिन रविवार को प्रात: 07 बजकर 07 मिनट पर होगा. तिथि की गणना सूर्योदय काल से होती है. ऐसे में माघ कृष्ण प्रतिपदा आज है, इसलिए माघ माह का प्रारंभ आज से हुआ है.

सर्वार्थ सिद्धि योग में माघ मास का आगाज
आज माघ माह का प्रारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हुआ है. आज 12:14 एएम से सुबह 07:15 एएम तक सर्वार्थ सिद्धि योग है. वहीं प्रात:काल से लेकर सुबह 08 बजकर 55 मिनट तक इंद्र योग है. ये दोनों ही योग शुभ कार्यों के अच्छे माने जाते हैं.

माघ मास 2023 स्नान दान मुहूर्त
आज प्रात:काल से ही सर्वार्थ सिद्धि योग और इंद्र योग बना हुआ है, ऐसे में आज आप सूर्योदय समय से ही स्नान और दान कर सकते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार जो माघ माह में तीन बार प्रयाग के संगम में स्नान कर लेता है, उसे 10 हजार अश्वमेध यज्ञ से प्राप्त होने वाले पुण्य फल से भी अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें