Site icon Dainik Savera Times

Magh Pradosh Vrat 2026: माघ माह का प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Magh Pradosh Vrat 2026

Magh Pradosh Vrat 2026

Magh Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर भक्तों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। यह व्रत हर महीने चंद्र मास की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है, जो शुक्ल और कृष्ण पक्ष दोनों में आती है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के दौरान होती है, उसी दिन प्रदोष व्रत किया जाता है।

प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद का समय होता है। जब इस अवधि में त्रयोदशी तिथि होती है, तब भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में माघ माह का प्रदोष व्रत किस दिन पड़ेगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बैठक में पंजाब के मंत्री Harpal Cheema ने बाढ़ का दिया हवाला, रखी स्पेशल पैकेज की मांग

माघ प्रदोष व्रत 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, माघ माह का प्रदोष व्रत 16 जनवरी 2026 को रखा जाएगा।

त्रयोदशी तिथि की शुरुआत: 15 जनवरी 2026 को रात 8:16 बजे
त्रयोदशी तिथि का समापन: 16 जनवरी 2026 को रात 10:21 बजे
प्रदोष पूजा का शुभ समय: शाम 5:47 बजे से रात 8:49 बजे तक

शुक्र प्रदोष का महत्व

इस बार माघ माह का प्रदोष व्रत शुक्रवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, शुक्र प्रदोष का व्रत करने से सौंदर्य, सुख-सुविधाओं, वैवाहिक आनंद और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं के लिए लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। साथ ही, शुक्र ग्रह से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की भी बात कही जाती है।

ये भी पढ़ें : Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर नियमों का पालन क्यों माना जाता है जरूरी? स्नान-दान से लेकर भोजन तक इन बातों का रखें ध्यान

डिस्क्लेमर: यहां प्रस्तुत जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

Exit mobile version