Magh Purnima 2026 Date: माघ मास की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहा जाता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर माघ स्नान का समापन होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य, व्रत, जप और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है।
माघ पूर्णिमा के साथ ही माघ मास समाप्त हो जाता है और इसके अगले दिन से फाल्गुन मास की शुरुआत होती है। हालांकि, साल 2026 में माघ पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को मनाई जाएगी या 2 फरवरी को।

माघ पूर्णिमा 2026 की सही तिथि
पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा रविवार, 1 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 फरवरी को सुबह 05:52 बजे होगी और इसका समापन 2 फरवरी को तड़के 03:28 बजे होगा।
चूंकि उदयातिथि के अनुसार 1 फरवरी को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए इसी दिन माघी पूर्णिमा के सभी धार्मिक कार्य स्नान, दान, पूजा और व्रत किए जाएंगे।
माघ पूर्णिमा 2026 के शुभ योग और मुहूर्त
माघ पूर्णिमा के दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो इस तिथि के महत्व को और बढ़ा देता है।
रवि पुष्य योग: सुबह 07:10 से रात 11:58 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग
प्रीति योग
आयुष्मान योग
इन योगों में किया गया स्नान, दान और पूजन विशेष फलदायी माना जाता है।
स्नान और पूजा का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त (स्नान के लिए श्रेष्ठ): प्रातः काल
पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:24 से 06:32 बजे तक
स्नान और पूजा के बाद अन्न, वस्त्र, तिल, घी, कंबल या धन का दान करना पुण्यकारी माना जाता है।
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस समारोह में टीना डाबी का सैल्यूट बना चर्चा का विषय, वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
माघ पूर्णिमा व्रत पारण समय
जो श्रद्धालु माघ पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, वे 2 फरवरी को सुबह 06:33 से 07:55 बजे के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं।