Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 अप्रैल को बन रहा है महालक्ष्मी योग, इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

April 5, 2023

6 अप्रैल को बन रहा है महालक्ष्मी योग, इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

6 अप्रैल दिन गुरुवार को शुभ योग बनने जा रहा है। इसे राजलक्ष्मी योग भी कहा जाता है और इसी के साथ यह महालक्ष्मी योग कहलाता है। यह योग तब बनता है, जब भाग्य और धन के कारक गुरु और शुक्र मजबूत स्थिति में हों। आइए जानते है महालक्ष्मी राजयोग से किन राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है।

इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि : महालक्ष्मी राजयोग के बनने से वृषभ राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा. महालक्ष्मी राजयोग के साथ शश और मालव्य योग भी बन रहे हैं. जो वृषभ राशि वालों को अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा. वृषभ राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी पदोन्नति के साथ आए भी बढ़ सकती है. बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा.

कन्‍या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद साबित होगा. कन्या राशि के जातकों को कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. इस दौरान किस्मत का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. किसी कारण से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

मकर राशि : महालक्ष्मी राजयोग मकर राशि वालों के लिए भी लाभप्रद होने वाला है. मकर राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलेगा. यह राजयोग खास तौर पर व्यापारियों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा. व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग शुभ फलदाई साबित होगा. कुंभ राशि वाले लोगों की गोचर कुंडली में मालवीय और त्रिकोण राय योग भी बन रहे हैं, जो इन लोगों को धन लाभ कराएंगे. इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगा. उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों का सपना पूरा हो सकता है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें