Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस दिन मनाई जा रही है महाशिवरात्रि, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में

February 8, 2023

इस दिन मनाई जा रही है महाशिवरात्रि, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में

हर साल महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी दिन शनिवार को मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मा​ह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवन शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन बहुत से लोगों को इस बात का संदेह है की इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है या 19 फरवरी को। तो आइए जानते है सही दिनक के बारे में:

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, महाशिवरात्रि तिथि या​नि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी को रात 08:02 बजे से प्रारंभ हो रही है और इसका समापन 19 फरवरी को शाम 04:18 बजे हो रहा है.

महाशिवरात्रि 2023 की सही तारीख
पंचांग के आधार पर 19 फरवरी को उदयातिथि प्राप्त हो रही है, लेकिन उस दिन निशिता पूजा मुहूर्त अमावस्या तिथि में प्राप्त हो रही है. ऐसे में 18 फरवरी को चतुर्दशी तिथि में महाशिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त प्राप्त हो रही है, इसलिए महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को मनाना ही श्रेष्ठ है.

महाशिवरात्रि 2023 निशिता पूजा मुहूर्त
18 फरवरी को महाशिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त रात 12:09 बजे से लेकर देर रात 01:00 बजे तक है. इस मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा मंत्र के सिद्धियों के लिए करते हैं. आमजन 18 फरवरी को सुबह से ही महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह का आयोजन होता है. इस दिन शिव मंत्रों का जाप करना फलदायी होता है. महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक भी करा सकते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें