Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाशिवरात्रिः जानिए 18 फरवरी के किस प्रहर में होगा व्रत पारण का शुभ मुहुर्त

February 16, 2023

महाशिवरात्रिः जानिए 18 फरवरी के किस प्रहर में होगा व्रत पारण का शुभ मुहुर्त

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 18 फरवरी को मनाया जाएगा। पूरे देश भर में इस दिन की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। हिन्दू पंचाग के अनुसार हर साल की तरह इस साल भी शिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाएगी। इस दिन भगवान शिव जी के भक्त बड़े श्रद्धा से पूजा-अराधना करते हैं। कहा जाता है के इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती शादी के बन्धन में बंधे थे, इसी उपलक्ष्य में शिवरात्रि का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए शिवभक्त व्रत के रूप में इस दिन को खास बनाते है और पूजा अराधना करको अपने व्रत का समापन करते हैं। शिव की अराधना शिवरात्रि को रात्रि के चार प्रहर को की जाती है , इस प्रहर को पूजा और व्रत पारण का शुभ मुर्हुत माना गया है। चलिए जानते है इन शुभ प्रहर के बारे-

महाशिवरात्रि 2023 पूजा मुहूर्त
शिव भक्त महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा प्रारंभ कर देते हैं. महाशिवरात्रि पर पूरे दिन शिवालयों में भक्तों की भीड़ होती है. इस दिन रात्रि के 4 प्रहर की पूजा करने को बड़ा शुभ माना गया है। इस साल प्रथम प्रहर की पूजा प्रारंभ शाम 06:13 बजे से होगा.

महाशिवरात्रि प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त: शाम 06:13 बजे से रात 09:24 बजे तक

महाशिवरात्रि द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त: रात 09:24 बजे से देर रात 12:35 बजे तक

महाशिवरात्रि तृतीय प्रहर पूजा मुहूर्त: देर रात 12:35 बजे से अगली सुबह 03:46 बजे तक

महाशिवरात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त: 19 फरवरी, सुबह 03:46 बजे से 06:56 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 निशिता काल पूजा मुहूर्त
18 फरवरी, रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 पारण का समय
जो लोग 18 फरवरी को महाशिवरात्रि व्रत रखेंगे, वे 19 फरवरी को सुबह 06:56 बजे से दोपहर 03:24 बजे के बीच कर लेना चाहिए.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें