Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन उपाय से करें भगवान गणेश जी को प्रसन्न, हर कार्य में मिलेगी सफलता

January 11, 2023

इन उपाय से करें भगवान गणेश जी को प्रसन्न, हर कार्य में मिलेगी सफलता

हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को अर्पित किया जाता है। आज के दिन गणेश जी के भगत उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते है। माना जाता है कि अगर आज के दिन पुरे मन और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश जी की पूजा अर्चन की जाए वो वह अपने भगतों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है और उन पर अपना आशीर्वाद भी बनाए रखते है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार कुछ उपाय भी बताए गए है जिन्हे करने से आप भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है और अपने जीवन के दुखों को कम कर सकते है। तो आइए जानते है क्या है वो कुछ सरल उपाय:

हरा मूंग- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां होने का नाम नहीं ले रही हैं तो ऐसे व्यक्ति को बुधवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को हरा मूंग दान करना चाहिए. इस उपाय से मनुष्य के जीवन में आ रही परेशानियां कम होना शुरू हो जाती है.

हरी चूड़ियां- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि लम्बे समय से आपके काम बिगड़ रहे हैं, तो बुधवार के दिन सुहागिन महिलाओं को 11 या 21 हरी चूड़ियां भेंट स्वरूप देना लाभदायक माना जाता है. ऐसा करने से आपके बिगड़े या अधूरे काम पूरे हो जाएंगे.

हरी घास या चारा- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप तनाव से ग्रस्त हैं और सुख-समृद्धि की तलाश में हैं तो बुधवार के दिन गाय को हरी घास या चारा खिलाना बेहद लाभकारी माना गया है. ऐसा करने से आपके जीवन में आई चिंता दूर होगी और आपको सुख-समृद्धि मिलेगी.

हरे कपड़े- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को किसी काम में असफलता मिल रही है और उस काम को सफलतापूर्वक संपन्न करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को हरे कपड़ों का दान करना चाहिए.

किन्नरों को दान- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन कहीं जाते समय रास्ते में कोई किन्नर दिखाई दे तो उन्हें श्रृंगार का सामान, पैसे या कुछ भी जरूरत का सामान जरूर दान करें. इससे वे खुश होकर आपको दुआएं देंगे. मान्यता है कि इनकी दी हुई दुआ कभी खाली नहीं जाती. किन्नरों का संबंध बुधवार से माना जाता है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें