
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि इस दिन बजरंग बली की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हनुमान जी को कलयुग का जाग्रत देवता कहा जाता है और उनकी भक्ति से शीघ्र फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मंगलवार को किए जाने वाले कुछ खास उपाय, जिनसे बजरंग बली की विशेष कृपा पाई जा सकती है।
हनुमान और श्रीराम मंदिर जाएं और करें पाठ
मंगलवार को सुबह और शाम हनुमान जी या श्रीराम के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा और राम चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
हनुमान जी को चढ़ाएं गुड़ और चना
मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें और मंदिर परिसर में बंदरों को भी यह प्रसाद खिलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
करें ये समर्पण, मिलेगा वरदान
हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर, चोला, लाल फूल, लाल ध्वज और प्रसाद स्वरूप लड्डू या चना चढ़ाएं। कहा जाता है कि इन चीजों को अर्पित करने से बजरंग बली सभी बाधाओं को दूर करते हैं और दुखों का नाश करते हैं।
करें दान-पुण्य
मंगलवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना या अन्न, लाल वस्त्र और बादाम का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
हनुमान जी को चढ़ाएं पान का बीड़ा
धन-समृद्धि की प्राप्ति के लिए मंगलवार को हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें। ध्यान रखें कि पान में चूना, सुपारी और तंबाकू न हो। मान्यता है कि इस उपाय से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
पढ़ें राम रक्षा स्तोत्र
हनुमान मंदिर में जाकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह पाठ संकटों को दूर करने वाला और जीवन में सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला माना गया है।