Site icon Dainik Savera Times

March Festival 2026: होली से लेकर गुड़ी पड़वा तक, मार्च में पड़ेंगे ये बड़े व्रत और त्योहार, पढ़ें पूरी लिस्ट

March Festival List 2026

March Festival List 2026

March Festival List 2026: मार्च का महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। फाल्गुन मास की समाप्ति और चैत्र मास की शुरुआत के साथ ही आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों का उत्साह अपने चरम पर होता है। इस समय न केवल रंग, उल्लास और उमंग के त्योहार आते हैं, बल्कि कई महत्वपूर्ण व्रत और पूजा-पाठ भी आयोजित किए जाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मार्च के महीने में होली, पापमोचनी एकादशी, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे।

मार्च 2026 में प्रमुख व्रत और त्योहार

तिथि दिन व्रत / त्योहार
1 मार्च – रविवार प्रदोष व्रत
3 मार्च – मंगलवार होलिका दहन, वसंत पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा
4 मार्च – बुधवार होली, चैत्र माह का आरंभ, हिंदू नववर्ष आरंभ
5 मार्च – गुरुवार भाई दूज
6 मार्च – शुक्रवार भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च – रविवार रंग पंचमी
10 मार्च – मंगलवार शीतला सप्तमी
11 मार्च – बुधवार शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 मार्च – रविवार कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च – सोमवार प्रदोष व्रत
17 मार्च – मंगलवार मासिक शिवरात्रि
18 मार्च – बुधवार दर्श अमावस्या
19 मार्च – गुरुवार युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि आरंभ
20 मार्च – शुक्रवार झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्च – शनिवार मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च – रविवार वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च – सोमवार लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च – मंगलवार संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
26 मार्च – गुरुवार राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
27 मार्च – शुक्रवार राम नवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च – रविवार कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्च – सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मार्च – मंगलवार महावीर जयंती

होली 2026

इस वर्ष होली 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 3 मार्च को होगा। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की भक्ति को याद करता है। मथुरा और वृंदावन में होली का रंगीन उत्सव विशेष रूप से देखने योग्य होता है।

ये भी पढ़ें:

चंद्र ग्रहण 2026

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण सिंह राशि में होगा और इसे साल का सबसे लंबा ग्रहण माना गया है। भारत में चंद्रग्रहण लगभग 25 मिनट के लिए दिखाई देगा। यह दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा, जबकि चंद्रोदय का समय लगभग 6:22 बजे होगा।

मार्च का महीना हिंदू परिवारों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है। इस समय पूजा, व्रत और पर्वों में भाग लेकर लोग अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और समाज में उल्लास का माहौल भी बनाते हैं।

Exit mobile version