नेशनल डेस्क। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों की संख्या सर्दियों में काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने दो दिनों के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिये बताया कि उत्तर रेलवे 12 और 13 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली से कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 चलाएगा। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
ट्रेन का समय और रूट
-ट्रेन संख्या 04081
-रवानगी: रात 11:45 बजे, नई दिल्ली से
-पहुंचने का समय: अगले दिन दोपहर 12:00 बजे, कटरा
यह ट्रेन यात्रियों को कम समय में और सुविधाजनक तरीके से कटरा तक पहुंचाएगी।
कौन-कौन से स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
कटरा पहुंचने से पहले यह स्पेशल ट्रेन कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें शामिल हैं—
- पानीपत
- कुरुक्षेत्र
- अंबाला कैंट
- लुधियाना
- जालंधर कैंट
- पठानकोट कैंट
- जम्मू
- शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर
इन स्टॉप्स की वजह से रास्ते में सफर करने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
सर्दियों में यात्रियों के लिए खास व्यवस्था
सर्दियों के मौसम में वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों की संख्या बहुत बढ़ जाती है। इसी कारण रेलवे ने यह स्पेशल सेवा शुरू की है ताकि- लंबी भीड़ से बचा जा सके, यात्रियों को समय पर ट्रेन मिल सके, यात्रा आरामदायक हो।
6–9 दिसंबर के बीच 89 स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे पहले ही दिसंबर महीने में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक बड़ी योजना बना चुका है। 6 से 9 दिसंबर के बीच विभिन्न जोनों में 89 स्पेशल ट्रेन सेवाएं (100 से ज़्यादा फेरे) चलाई गईं। इसका मकसद था कि सर्दियों के समय बढ़ती यात्रा मांग के बीच लोगों को सहज कनेक्टिविटी और आरामदायक सफर मिले।

