Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

27 फरवरी को होगा कुंभ राशि में बुध का गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव

February 24, 2023

27 फरवरी को होगा कुंभ राशि में बुध का गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव

बुध ग्रह इस साल 27 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जैसा कि बुध को सभी ग्रहों का युवराज कहा जाता है। माना जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी बने रहने से तार्किक क्षमता बढ़ जाती है लेकिन यदि इसकी स्थिति खराब हो जाए तो एसे मे व्यक्ति के जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं। 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि वाले व्यक्ति में चला जाएगा और ये 16 मार्च तक रहेंगा। फिर उसके बाद बुध ग्रह मीन राशि में चला जाएगा। बुध का गोचर बड़ा ही शुभ माना गया है। कुंभ राशि वालों में बुध ग्रह के आने से सूर्य का शुभ योग माना जाता है। इसके अलावा ऐसी कुछ राशि है जिनको बुध के गोचर से लाभ मिल सकता है आइए जानते है इन राशियों के बारे में:

वृषभः बुध का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। परिवार के साथ आपके संबंध पहले से और मजबूत होंगे. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा. व्यवसाय या पार्टनिशप से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। ये गोचर उनके लिए बहुत लाभ लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा और आपकी प्रशासनिक क्षमताओं में वृद्धि होगी।

मिथुनः बुध के गोचर के दौरान आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आप सारी चिंताओं को भूलकर घरवालों को पूरा समय देंगे और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी,करीबी मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस राशि के विद्यार्थियों को भी बुध के गोचर का लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

कुंभः बुध का यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा। इस दौरान आप मानसिक शांति पाने के लिए धर्म-कर्म के काम करेंगे और आध्यात्मिक विषयों में भी रुचि लेंगे। इस दौरान आप पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी बुध का यह गोचर अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है।

मीनः बुध का यह गोचर मीन राशि के शिक्षा संबंधित छात्रों के लिए काफी अच्छे परिणाम लेकर आएगा. जो छात्र विदेश में या अपने मन पसंदीदा विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके सपने इस समय पूरे हो सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें