Site icon Dainik Savera Times

इस मंदिर में प्रसाद में मिलता है दूध… फिर होता है ये बड़ा चमत्कार

अंबाला: अंबाला में वैसे तो कई मंदिर हैं, जो कि प्राचीन हैं और उनकी अपनी ही धार्मिक मान्यता है। लेकिन इसी अंबाला में एक औ ऐसा देवी का मंदिर है, जिन्हें नवरात्र के तीसरे दिन दूध से स्नान करवाया जाता है। बात कर रहे हैं दुःख भंजनी माँ काली मंदिर की। भारत मे कलकत्ता व उड़ीसा के कटक के बाद अंबाला में ही ऐसा मंदिर है जहाँ पर माता की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाया जाता है। यहाँ पर आने वाले लोगों की हर मनोकामना पूरी होती है। हर बार नवरात्र पर तीसरे दिन माता की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाया जाता है।

अंबाला शहर के बीचो बींच स्थित दुःख भंजनी माँ काली मंदिर एक बड़े तालाब के बीचो बीच स्थित है। जहाँ पर लोग तालाब मे स्नान कर माता के दर्शन करते है ! स्नान के बाद लोग उस दूध को घर ले जाकर प्रशाद के रूप मे ग्रहण करते है ! मंदिर मे आये श्रद्धांलुओं ने बताया कि यहाँ पर आने से उन्हे मन की शांति मिलती है।

 

Exit mobile version