Site icon Dainik Savera Times

बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद चमत्कार, पुरोहित मान रहे देश के लिए शुभ संकेत

बद्रीनाथ: भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में एक चमत्कार हुआ है जिसे तीर्थ पुरोहित देश के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। बर्फ की फुहारों और पुष्पवर्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर वृष लग्न में बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। चारों ओर वैदिक मंत्रोचारण और जय बदरीनाथ का जयघोष सुनाई दे रहा था, लेकिन कपाट खुलने के बाद एक ऐसी बात हुई जो किसी चमत्कार से कम नहीं। कपाट खुलने के बाद जब देखा गया तो भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाए गए घृत कंबल पर इस बार भी घी ताजा मिला। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि घृतकंबल पर घी ताजा मिलने का अभिप्राय यह है कि देश में खुशहाली बनी रहेगी।

Exit mobile version