Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू से कश्मीर रवाना

July 9, 2024

अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए 5,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार तड़के जम्मू से कश्मीर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकरियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या सोमवार शाम को 2,07,016 हो गई। उन्होंने बताया कि 213 वाहनों में सवार 5,433 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था तड़के तीन बजकर 13 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1,117 महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, 124 वाहनों में सवार 3,462 तीर्थयात्रियों ने यात्र के लिए 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग चुना है। वहीं, 89 वाहनों में सवार 1,971 तीर्थयात्री अपेक्षाकृत छोटे (14 किलोमीटर) लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। तब से अब तक कुल 67,698 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

कश्मीर के दो आधार शिविर से 52 दिवसीय यात्र औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें