Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nag Panchami 2025 : नाग पंचमी के दिन इस मुहूर्त में करें नाग देवता की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद…जानें पूजा विधि और महत्व

February 15, 2025

Nag Panchami 2025 : नाग पंचमी के दिन इस मुहूर्त में करें नाग देवता की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद…जानें पूजा विधि और महत्व

Nag Panchami date 2025 : नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत विशेष महत्व है। इस दिन स्त्रियां और महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं और सर्पों को दुध अर्पित करती हैं। बता दें यह पर्व अक्सर जुलाई या अगस्त के माह में ही पड़ता है। इस साल 2025 में सावन माह की शुरूआत 11 जुलाई से हो रही है जिसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। तो आइए जानते जानते है कि किस दिन पड़ेगी नाग पंचमी और क्या होगा पूजा विधि व महत्व…

नाग पंचमी का महत्व :

सनातन धर्म में सांपों का एक विशेष स्थान है, इन्हे भगवान के रूप में पूजा जाता है। बता दें इस दिन लोग मिट्टी से सांप बनाते हैं और उन्हें अलग-अलग रूप देते हैं और उन्हें रंगते हैं। इसके बाद इन्हे दूध और अन्य खाद्य पदार्थ अर्पित करते है।

नाग पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त और शुभ योग :

बता दें नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई मंगलवार के दिन पड़ रही है। वही भक्तों के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05.41 से लेकर 08.23 मिनट तक रहेगा। जिसका कुल मिलाकर इस दिन पूजा करने की अवधि 2 घंटे 43 मिनट तक रहेगा। इस दिन शिव योग और सिद्ध योग रहेगा।

नाग पंचमी 2025 पूजन विधि

– इन दिन सुबह स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
– मंदिर में शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करें।
– भक्त भोलेनाथ को बेलपत्र और जल अर्पित जरूर करिए, यह भगवान शिव को बहुत प्रिय है.
– बता दें कि नाग पंचमी के दिन नागों के 8 रूप यानी अनंत, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख की पूजा करें।
– वही आप घर के दरवाजे के दोनों तरफ गोबर के सांप बनाएं और नाग देवता तो दही, अक्षत, दूध, फूल, मीठा जरूर अर्पित करें।
– इस के साथ ही भक्त नाग देवता के मंत्रों का भी जाप करें।
– इसके अलावा नागपंचमी के दिन जरूरतमंदों को दान दक्षिणा करें।
– इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें