Site icon Dainik Savera Times

Navratri 2023: शुरू होने जा रहे नवरात्रि, जानिए किस रूप में करें मां दुर्गा की पूजा…खत्म होगी हर परेशानी

शारदीय नवरात्रि इस बार 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाले हैं और ऐसे में काफी समय पहले से ही इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि की बेहद मान्यता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों का पूजन किया जाता है। कहा जाता है के नवरात्रि के दिनों में जीवन में आने वाली सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। चलिए जानते हैं इस बार नवरात्रि किस दिन किस मां का पूजन किया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर:
15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा

16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा

18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा

19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा

20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा

21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा

22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा

23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा

24 अक्टूबर 2023- विजयदशमी (दशहरा)

Exit mobile version