Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

New Year 2024: महादेव की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन करे ये काम, मिलेगी सफ़लता

December 31, 2023

New Year 2024: महादेव की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन करे ये काम, मिलेगी सफ़लता

भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होने वालों में से एक देवता हैं। ये मात्र एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में साल के पहले दिन 01 जनवरी 2024 को सुबह स्नान करें और किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और वर्षभर आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे और बेलपत्र शिव जी को बहुत प्रिय है. ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए साल के पहले दिन बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष मिठाई की जरूरत नहीं है। शिव जी मात्र धतूरा और बिल्व पत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि आप चाहें तो इस दिन शिव जी को घी, शक्कर, गेंहू का आटे से बने प्रसाद का भोग लगा सकते हैं।

यदि संभव हो तो अपने सामर्थ्य के अनुसार साल के पहले दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करें। इन चीजों के दान से भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें