Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन राशि वालों के लिए गोल्डन पीरियड से कम नहीं नया साल, 3 दिन बाद से अमीर बनने की उल्टी गिनती होगी शुरू

October 31, 2023

इन राशि वालों के लिए गोल्डन पीरियड से कम नहीं नया साल, 3 दिन बाद से अमीर बनने की उल्टी गिनती होगी शुरू

इस साल 4 नवंबर को शनि देव जी मार्गी होने जा रहे हैं। जिसके चलते कई राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इसी के साथ आने वाला नया वर्ष भी कुछ राशि वालों के लिए बेहद बेहतर साबित हो सकता है। यह बात हम सब जानते है कि शनि को सबसे धीम गति से चलने वाला ग्रह बताया गया है। क्या आप जानते है कि शनि को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में कम से कम ढाई साल का समय लगता है। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में शनि कुंभ राशि में गोचर हुए थे और आने वाली 4 नवंबर 2023 को शनि स्वराशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। कहते हैं कि शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जानिए किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत:

सिंह राशि
शनि के कुंभ में मार्गी होने से सिंह राशि वालों के लिए आने वाला समय खूब फलदायी साबित होने वाला है. इस दौरान जीवन में खूब तरक्की होगी। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। बता दें कि ये सिलसिला 2024 तक चलेगा। इतना ही नहीं, इस दौरान नौकरी-बिजनेस में व्यक्ति को जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। विरासत में बड़ी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए, तो मार्गी का ये परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

मेष राशि
बता दें कि शनि के कुंभ में मार्गी होने से मेष राशि वालों के लिए ये समय अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में मेष राशि वालों को कोई सुखद समाचर मिल सकता है। साल 2024 तक इन राशि वालों पर शनि की शुभ दृष्टि रहेगी। इस दौरान इन लोगों की आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। जरूरी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। इस समय निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति के साथ-साथ स्थान परिवर्तन का लाभ भी मिलेगा। इस दौरान जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हैं, उन्हें भी अच्छा ऑपशन मिल सकता है। इतना ही नहीं, बिजनेस करने वाले लोगों को इस समय अच्छा मुनाफा होगा।

मकर राशि
बता दें कि शनि की चाल का लाभ मकर राशि वालों के साल 2024 तक देखने को मिलेगा। शनि के कुंभ में मार्गी होते ही मकर राशि वालों के अच्छे दिन की शुरुआत हो जाएगी। इस अवधि में शनि देव की मार्गी चाल मकर राशि वालो को धन लाभ कराएगी। इतना ही नहीं, लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्द के लिए भी ये समय अनुकूल है। व्यापार में जमकर मुनाफा होगा। इस समय नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की संभावना बनती नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें