Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

November 4, 2023

अंक राशिफल: किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
घर पर अभी आपके ध्यान की ज़रूरत है। आप धन को लेकर तंगी महसूस कर सकते हैं। अपने सभी निर्णयों का पूरी तरफ से रिसर्च करें। संचार अभी महत्वपूर्ण है।

अंक 2
सावधानी से बोलें और सुनें। पारिवारिक मामलों को व्यवस्थित रखें और बाकी का जीवन शांतिपूर्ण बितेगा। इस समय की मांग यह है कि आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें।

अंक 3
किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है। आपका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत फायदों की तुलना में अपने प्रियजनों का ख्याल रखना रहेगा।

अंक 4
कोई क़ानूनी मामला आपको यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। दूसरों से हर तरीके से बातचीत करें जैसे फोन, ईमेल, टेक्स्ट, पत्र लेखन। छोटे भाई/बहन को आपकी मदद की ज़रूरत होगी या वो आपकी मदद करेगा।

अंक 5
जब आप निर्णय लेते हैं तो अपने पार्टनर के ज्ञान और अनुभव पर भरोसा करें। आपकी भलाई और कड़ी मेहनत का फल आपको आज मिलेगा। रास्ते में कई मुश्किलें आएंगी किंतु अपने साहस को कम न होने दें।

अंक 6
इस समय आप परिवार की भलाई को लेकर परेशान हो सकते हैं। अपनी चिंताओं को शेयर करें। ऋणों को चुकाएं और अपने वित्त को संतुलित करें। तनाव से ब्रेक लें, प्रियजनों के साथ भोजन करने या कोई शो देखने का मज़ा ले सकते हैं।

अंक 7
नौकरी में अपने सहयोगियों से जुड़ने के लिए आज का दिन योग्य है। लगातार प्रयास करते रहें और सबसे पहले खुद पर विश्वास करें इससे जीत आपकी होगी।

अंक 8
आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा।

अंक 9
आप काम की व्यस्तता से ब्रेक लेने के लिए तैयार हैं। परिवार के लिए समय निकालें। इससे आपकी अकेलापन और वियोग की भावना कम होगी। नेचर में समय बिताना आपको आजादी और आध्यात्मिक कनेक्शन की भावना प्रदान कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें