Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस अंक वालों की धन सम्बन्धी चिंताएं जल्द ही हल हो सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

December 31, 2022

अंक राशिफल: इस अंक वालों की धन सम्बन्धी चिंताएं जल्द ही हल हो सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
रोजाना की कड़ी मेहनत से आप पुरुस्कृत महसूस कर रहे हैं क्योंकि इससे आपको अपनी प्रतिभा के अनुरूप अवसर मिलेंगे। नए प्रशिक्षण या क्लास का लाभ उठायें।

अंक 2
धन सम्बन्धी चिंताएं जल्द ही हल हो सकती है। अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा को महसूस करेंगे। अधिक उत्साह में आ कर कोई भी फैसला करने से बचे। आज का दिन आप में कुछ अंदरूनी और बाहरी परिवर्तन ले कर आएगा।

अंक 3
अपने साहस पर भरोसा रखें। यह समय उस यात्रा के लिए अच्छा नहीं है जिसकी आपने योजना बनाई थी। जोखिम लेने से बचें किन्तु अपने खुशनुमा मूड का मज़ा लें। शिक्षक या पिता की तरफ के किसी व्यक्ति को आपकी आवश्यकता हो सकती है ।

अंक 4
अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होने और कड़ी मेहनत करने के लिए समय शुभ है। आज आप जीवन के मार्ग को तलाशना चाहते हैं। आप आज अपने रोजाना कार्यों में से कुछ फुरसत के पल खुद के लिए निकालेंगे।

अंक 5
प्रकृति में समय बिताने से आप तनाव और नुकसान की भावनाओं से छुटकारा पा सकते हैं। अपने माता-पिता और बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करें। याद रखें, परिवार सबसे पहले आता है और धन के मुद्दे इंतज़ार कर सकते हैं।

अंक 6
अपने विचारों और प्रेम को करीबी लोगों के साथ शेयर करें। आज का दिन दोस्तों, उनके दोस्तों और उनके भी दोस्तों से संबंधित है। अपने प्रियजनों से मिल सकते है।

अंक 7
आप आज ऐसे लोगों के साथ रहना पसंद करेंगे जिनकी संगति आपको अच्छी लगती है। अपने मित्रों को अपनी किसी सफलता के बारे में बताएं और यह आपने कैसे हासिल करी उसका तरीका भी साझा करें।

अंक 8
आज नए अनुबंध या प्रस्ताव के लिए किसी मीटिंग में भाग ले सकते हैं। आप किसी खास के साथ एक छोटी यात्रा पर जायेंगे। जगह की सुंदरता को देखें और बहुत सी तस्वीरें लें।

अंक 9
आप क्या करना चाहते हैं और क्या नहीं करना चाहते, इन बातों का पूरा ख्याल रखें। अपनी मेहनत के कारण ही लोग आपको पहचानेंगे। आप काम की अभिस्वीकृति के साथ साथ भौतिक सुख भी पाना चाहते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें