Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस अंक के जातक सुनिश्चित कर ले कि कौन आपका दोस्त है और कौन दुश्मन

September 10, 2023

अंक राशिफल: इस अंक के जातक सुनिश्चित कर ले कि कौन आपका दोस्त है और कौन दुश्मन

अंक 1
अपनी नयी सफलता को दूसरे लोगों के साथ शेयर करें, उनसे भी जो आप पर निर्भर हैं। अभी आप भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। सावधानी से नेटवर्किंग करें और सुनिश्चित कर ले कि कौन आपका दोस्त है और कौन दुश्मन।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2
उन रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत करें जिन्हे आपकी ज़रूरत है। आज आप कुछ ऐसा काम करने वाले है जो पहले से निर्धारित नहीं होगा, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। आपको अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों से मिलने का मौका भी मिल सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3
आपके अधिकारियों ने नौकरी में आपके कूटनीतिज्ञ कौशल और बौद्धिक शक्ति को नोटिस कर लिया है।मान सम्मान और पुरस्कार जल्द ही आपको मिलने वाले हैं। धन का समझदारी से निवेश करें और अपनी सफलता का आनंद लें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

अंक 4
दोस्त और परिवार आपके साथ जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। आपके ग्रह बता रहे हैं कि आज आप अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं। सोच समझ कर ही किसी नए निजी और व्यावसायिक काम को शुरू करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

अंक 5
किसी नयी जगह जैसे कहीं एकांत या बाहर नेचर की यात्रा करें। इससे आपकी आध्यात्मिक यात्रा पूरी हो जायेगी और आप शांति से घर वापस आएंगे। माता पिता कानूनी मामलों में आपकी सहायता करेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे

अंक 6
आप अभी खुद को खुशकिस्मत महसूस करेंगे क्योंकि आपका हर काम सही से पूरा हो रहा है। रोमांच और जोखिम भरे कामों से आज दूर ही रहें। जुआ और सट्टा भी आपके लिए परेशानी ही ले कर आएंगे।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी

अंक 7
हाल ही में हुई हानि से निराश न हों इसके बजाए खुद का ख़याल रखें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता आपको डॉक्टर के पास ले जा सकती है। बुराईयों से हर हाल में बचें। परिजनों से बातचीत उस चिंता को कम करेगी जो आपको परेशान कर रही है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद

अंक 8
अतीत को अतीत में ही रखें। नवीन आरम्भ करने के लिए आज का दिन उत्कृष्ट है। अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें। आप बैचैन हो सकते है किन्तु इसे हावी न होने दें। एक स्थिर मन आपको सफलता के शिखर पर पहुंचने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला

अंक 9
आपके कार्ड में इस समय कुछ बड़ी योजनाएं हैं। अपने फैसलों को ध्यान से लें और अपने पति या साथी से इनपुट मांगें। आपका समय कानूनी मामलों या अनुबंधों के लिए की गयी बैठकों में व्यतीत हो सकता है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें