Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस अंक के जातक आज अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

December 17, 2022

अंक राशिफल: इस अंक के जातक आज अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
दुनिया अभी आपके लिए बेहद प्यारी हैं। यह पल आपके लिए समृद्धि भरे हैं क्योंकि आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें क्योंकि अपने संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत हैं।

अंक 2
हंसमुख मनोदशा, अच्छा स्वास्थ्य और आराम आपको काम करने में मदद करेंगे। अपने काम से पहचान मिलेगी और आप अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। छोटी समस्याओं में न उलझें। कार्य ,दूसरों की भलाई और अच्छी आदतों पर ध्यान केंद्रित करें।

अंक 3
छानबीन और मूल्यांकन का समय बीत चुका है। अगर आप अनसुना या नाकाबिल अनुभव कर रहे हैं तो शांत रहें। आपकी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है। जहाँ आपका काम संतुलित है वहीं व्यक्तिगत जीवन जटिल हो सकता है।शुभ अंक- 15

अंक 4
जो रिश्ते तनाव पैदा कर रहे हैं उन्हें समाप्त करना ही बेहतर है। आपके ग्रह बता रहे है कि आज आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है। आज उत्साहित और बलशाली महसूस करेंगे, लेकिन अपनी सनक की वास्तविकताओं को न भूलें।

अंक 5
यात्रा इस समय चिंता का कारण बन सकती है जैसे पाचन या सामान सम्बन्धित समस्याएं आदि। इसलिए सोच समझ कर योजना बनाएं और काम करें। आप आध्यात्मिक दिशा की तरफ खींचे चले जा रहे हैं।

अंक 6
अपने उत्तरों के लिए सलाहकारों या शिक्षकों के साथ सोच समझ कर बातचीत करें। आज आपका अधिकतर वक्त परिजन और कार्यालय के बीच में बीतेगा। अपने परिवार के प्रति अधिक भावुक रहेंगे।

अंक 7
निजी या पेशेवर हानि आपको अविश्वासी महसूस करा सकती हैं। आपकी चिंता है कि दूसरे लोग आपसे बातें छुपाते हैं। कड़ी मेहनत से काम करना जारी रखें, जोखिम भरे विकल्पों से बचें, और आपको पुरस्कृत किया जाएगा।

अंक 8
अप्रत्याशित धन का कोई स्त्रोत आपको ऋण के मुद्दों को हल करने में मदद करेगा। आज नए सम्बन्ध बनाने और व्यस्त रहने का योग है। आपके प्रियजन आपके रचनात्मक पहलू के बारे में जानेंगे और तारीफ करेंगे।

अंक 9
आज आपके द्वारा किए गए निर्णयों में व्यावहारिक रहें। कुछ नए अनुबंध या व्यापार साधने के लिए कौशल और परख की आवश्यकता है। यदि आप पहले से ही प्रतिबद्ध नहीं हैं तो रिश्ते को अगले चरण पर ले जाने का दिन है। जोखिम या जुए से बचें। दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए समय निकालें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें