Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस अंक के जातक धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें

November 21, 2023

अंक राशिफल: इस अंक के जातक धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें

अंक- 1
परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। पैर के दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

अंक- 2
मन की शांति के लिए भगवान का ध्यान करें या कोई अच्छा कार्य करने का प्रयास करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होने की संभावना है। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला

अंक- 3
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। कोई बात आपको परेशान कर सकती है, शांति बनाए रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

अंक- 4
जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन

अंक- 5
धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। अत्यधिक क्रोध भाई-बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंंग- हल्का नीला

अंक-6
स्फूर्ति और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हल्का पीला

अंक- 7
आर्थिक उन्नति हो सकती है। आफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

अंक- 8
बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी

अंक- 9
विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से बातचीत करें, मन हल्का होगा।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें