Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस अंक वाले आज कारोबार में जोखिम लेने से बचें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

October 8, 2023

अंक राशिफल: इस अंक वाले आज कारोबार में जोखिम लेने से बचें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज कारोबार में जोखिम लेने से बचें। नए सपंर्क स्थापित होंगे। नई साझेदारी कर सकते हैं। परिवार में उत्सव सम्पन्न हो सकता है। जोड़ो का दर्द परेशान कर सकता है। युवकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

अंक 2
आज समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपकी योग्यता की तारीफ करेंगे। किसी जरुरी कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नाट्य कविता इत्यादि में रूचि रह सकती है।

अंक 3
भाग्य आज आपके साथ आंख मिचौली खेल सकता है। किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। थकावट महसूस कर सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

अंक 4
आज आमदनी कम खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी कुछ हद तक आपको परेशान कर सकती है। बहुत दिनों से चली आ रही योजना पर आप कुछ कार्य कर सकते हैं।

अंक 5
कुछ समय से जो आर्थिक परेशानियां चली आ रही थी वह कम हो सकती है। परिवार के साथ सुखद क्षण बिताएंगे। आपके विचार बॉस को पसन्द आ सकते हैं।

अंक 6
आज काम में मन कम लगेगा। दिल के नए रिश्ते बनेंगे। घर-परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इससे बच्चों में विश्वास जागृत होगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

अंक 7
भविष्य और अपने कार्य को लेकर चिंता सता सकती है। बैंक से यदि आपने लोन लिया है तो आपको परेशानी आ सकती है। हालांकि अपने लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

अंक 8
दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। जल्द लाभ के लिए किसी गलत जगह अपना धन निवेश न करें। पहले उस पर छानबीन कर लें। सोशल मीडिया पर समय गुजरेगा।

अंक 9
किसी जरुरी कार्य के चलते आप व्यस्त रहेंगे। सहकर्मी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। प्रेम जीवन में ताजगी का अहसास होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें