Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस अंक वाले आज अपने अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

September 16, 2023

अंक राशिफल: इस अंक वाले आज अपने अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
मानसिक बेचैनी रह सकती है। मन किसी बात को लेकर उदास रह सकता है। अपने काम में मन लगाएं। लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ें।

अंक 2
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज का दिन लाभ की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। लेकिन आज जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास न करें। धोखा मिल सकता है।

अंक 3
आज आपका आत्म विश्वास मजबूत रहेगा। निडर होकर आप अपनी बातों को रखेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है।

अंक 4
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राह में चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन चुनौतियों को पार कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

अंक 5
आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं। कार्य के पूरा होने से मन हल्का होगा। किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। यदि बाहर रहते हैं तो घर की चिंता रहेगी।

अंक 6
आज आप अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया में किसी से बहस करने में लगा सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। उनकी भावनाओं का ख्याल रखें।

अंक 7
परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। आज किसी महंगी वस्तु को खरीदते समय सावधानी जरूर बरतें अन्यथा ठगे जा सकते हैं।

अंक 8
आज भाग्य का साथ मिलने से आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे जिससे आपके कार्य की प्रशंसा होगी। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा।

अंक 9
सरकारी कामकाज पूरे न होने से आज परेशान दिखाई देंगे। शारीरिक थकान का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ आज बहसबाजी हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें