Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें, जानिए अपना अंक राशिफल

December 14, 2023

अंक राशिफल: अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें, जानिए अपना अंक राशिफल

अंक 1
हाल ही में हुई हानि या भाग्य में बदलाव आपकी चिंता या अवसाद का कारण बन सकता हैं। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते है।शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2
आप अपने काम में परिवर्तन करेंगे जिसके कारण समृद्धि और विकास होगा। आज अपने भाई बहन या ससुराल के सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। लोगों को अपने कौशल और उपलब्धियों के बारे में बताना एक अच्छा विचार है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

अंक 3
कोई नुकसान और दुर्घटना आपको परेशान कर सकती है। सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें। अंकल या भाई आपके लिए तनाव का कारण होंगे। रिश्तों में खास कर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा

अंक 4
सभी अनुबंध और साझेदारी आपको एक बार फिर आकर्षित करेंगे। लाभ और प्रगति अभी आपसे दूर हैं किन्तु आने वाले समय में आप वो सब कुछ प्राप्त करने वाले है जिसके अभी सपने देख रहे हैं। आप उन सभी बाधाओं से छुटकारा पाएंगे जो आपके रास्ते को अवरुद्ध कर रही हैं और निश्चित रूप से जीत आपकी होगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

अंक 5
जो रिश्ते काम नहीं कर रहे हैं, आप उनसे नाता तोड़ सकते हैं। दिल के मामलों में उदासीन महसूस कर रहे हैं लेकिन आपका कार्य सम्बन्धी जीवन बेहद सतुष्ट है। अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें। आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

अंक 6
कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। पुराने ताल्लुक़ात और संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है। केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7
क़ानूनी मामलों के लिए आपको अपने शिक्षक या किसी सलाहकार के साथ यात्रा करने की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी क्लास में हिस्सा लेकर अपनी आध्यात्मिक साइड को जाने। इससे आपकी चिंताएं कम होंगी।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8
समझदारी से योजना बना कर यात्रा करें ताकि दुर्घटना या चोट से बचा जा सके। लोग यह जानते है कि आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

अंक 9
आय के नए स्रोत आपको नई संभावनाएं प्रदान करेंगे। निर्णय लेने में उपाय-कुशल और व्यावहारिक बनें। रिश्तों में सच्चे बनें, विशेष रूप से परिवार और दूसरे महत्वपूर्ण संबंधों में। आप ख़राब स्वास्थ्य का सामना कर सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें