Site icon Dainik Savera Times

अंक राशिफल: अपने मन की घटनाओं को व्यवस्थित करने और निर्णय लेने के लिए समय निकालें, जानिए अपना आज का राशिफल

अंक 1
अपने साहस पर भरोसा रखें। यह समय उस यात्रा के लिए अच्छा नहीं है जिसकी आपने योजना बनाई थी। जोखिम लेने से बचें किन्तु अपने खुशनुमा मूड का मज़ा लें।

अंक 2
शिक्षक या पिता की तरफ के किसी व्यक्ति को आपकी आवश्यकता हो सकती है क्योंकि वो अभी नुकसान का सामना कर रहे हैं। असंभव शब्द में ही संभव है इसलिए अगर आप कहीं फंस भी जाएँ तो अपना हौंसला न छोड़ें।

अंक 3
अपने मन की घटनाओं को व्यवस्थित करने और निर्णय लेने के लिए समय निकालें। संकट का योग है इसलिए किसी शुभ कार्य को स्थगित कर दें।

अंक 4
प्रकृति में समय बिताने से आप तनाव और नुकसान की भावनाओं से छुटकारा पा सकते हैं। अपने माता-पिता और बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करें। याद रखें, परिवार सबसे पहले आता है और धन के मुद्दे इंतज़ार कर सकते हैं।

अंक 5
अपने विचारों और प्रेम को करीबी लोगों के साथ शेयर करें। अपने क्षितिज का विस्तार और नए लोगों के साथ बातचीत आपके सफल होने का एक मौका है। लोगों से सामाजिक और भावनात्मक रूप से बात करें।

अंक 6
दिलचस्प नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज नए अनुबंध या प्रस्ताव के लिए किसी मीटिंग में भाग ले सकते हैं। आप किसी खास के साथ एक छोटी यात्रा पर जायेंगे। जगह की सुंदरता को देखें और बहुत सी तस्वीरें लें।

अंक 7
ऐसा प्रतीत हो रहा है आज का दिन आपके लिए शानदार है। प्रसिद्धि और पहचान मिलेगी जिनका आप और आपके प्रियजन इतने दिनों से इंतज़ार कर रहे थे।

अंक 8
नौकरी में आगे बढ़ने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पैसा शायद आपके लिए अभी बड़ी ज़रूरत है। उधार संबंधी समस्याओं को सुलझाएं और खर्च करने की बजाय पैसा बचाएं।

अंक 9
आप अभी आध्यात्मिक मूड में हैं और जीवन के उद्देश्य के बारे में जवाब तलाश रहे हैं। कोई यात्रा शायद विदेश यात्रा आपको आपके सब जवाबों का उत्तर ढूंढने में मदद करेगी।

Exit mobile version