Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस अंक वाले जातक साहस के साथ नए अवसरों का सामना करे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

February 6, 2023

अंक राशिफल: इस अंक वाले जातक साहस के साथ नए अवसरों का सामना करे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आपके अधिकारियों ने नौकरी में आपके कूटनीतिज्ञ कौशल और बौद्धिक शक्ति को नोटिस कर लिया है।मान सम्मान और पुरस्कार जल्द ही आपको मिलने वाले हैं। धन का समझदारी से निवेश करें और अपनी सफलता का आनंद लें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

अंक 2
आज आपका मूड पार्टी करने का है तो इस समय का मज़ा लें और जमकर मौज़ करें। दूसरों से बातचीत कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छे से बातचीत करना अभी बेहद ज़रूरी है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

अंक 3
काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी। साहस के साथ नए अवसरों का सामना करें। घर या कार्य में मतभेदों से बचने के लिए अच्छे श्रोता बनें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा

अंक 4
अपने निजी कामों में व्यस्त रहेंगे और रिश्तों में शांति चाहेंगे। पुरानी यादों को पीछे छोड़ कर जीवन का मज़ा लें। भविष्य के बारे में सोच कर योजना बनाएं।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

अंक 5
किसी जटिलता की वजह से योजनाओं में देरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को आपको मदद की आवश्यकता पद सकती है, शायद आर्थिक मदद की भी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

अंक 6
कानूनी मामलों के लिए तैयार रहें लेकिन आध्यात्मिकता और आत्मा की खोज के लिए समय निकालें। नए निजी और व्यावसायिक संबंधों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा हैं।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

अंक 7
अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करे। कल्पना करना और काम टालना छोड़ें। आपका परिश्रम ही आपको सफलता दिलाएगा। आप अभी पैसे या किसी काम में हानि से परेशान हो सकते हैं। यह नुकसान अस्थायी है। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

अंक 8
आज विकल्पों को खोजें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर आप असहाय महसूस कर रहे हैं या चिंताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं अपने प्रियजनों से मिलें। आज अधिकतर समय धन के मामलों को निपटाने में बीतेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल

अंक 9
किसी भी तरह की वित्तीय अटकलों से बचें। आय से ज्यादा खर्च होने की संभावना है इसलिए थोड़ी समझदारी से काम लें। आप अपने सपने और विश्वास को जांचने के मूड में हैं। हाल ही में हुआ कोई नुकसान या अनहोनी आपको अकेला या दुखी महसूस करा सकती है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें