Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इस अंक वालों की सेहत मे कुछ गिरावट भी रह सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

September 29, 2023

अंक राशिफल: आज इस अंक वालों की सेहत मे कुछ गिरावट भी रह सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
दिन आपके लिए शुभ और लाभ देने वाला हो सकता है। आय में इजाफा होने पर आपको खुशी मिलेगी। वहीं नए व्यापार को या कोई भी कार्य योजना करने से पहले सोच लें। अचानक किए हुए कार्य से हानि हो सकता है। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत मे कुछ गिरावट भी रह सकती है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला

अंक 2
आपके लिए आज का दिन खर्चे वाला होगा। आपके लिए कार्यस्थल पर किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। आलसी महसूस करेंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नीला

अंक 3
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। जो लोग व्यापार में हैं उन्हे अच्छा मुनाफा हासिल होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लेकिन आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रेम के साथ दिन बीतेगा। लाटरी सट्टे में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। छोटी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद

अंक 4
आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके जीवन की राह बदल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। मनचाहा पार्टन मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छे से व्यातीत होगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- केसरिया

अंक 5
आज आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जिससे आपको रुके हुए कई काम पूरे होंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भूमि और मकान आदि संबंधित मामले उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों को ब्रेक मिलेगा। मनचाहे कोर्स में एडमीशन हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नारंगी

अंक 6
आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिसे आपके जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होगी। लेकिन आपको अपने अहंकार को हावी न होने दें। ऑफिस के सहकर्मी अपके विरूद्ध हो सकते हैं। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- सफेद

अंक 7
नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगा। इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है। खुशियों भरा दिन जीवन में प्रगति लाएगा। लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। प्रेमी रूठ सकता है। धैर्य से काम लें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 8
उच्च शिक्षा में रुकावट आ सकती है। विदेश योग बन सकता है। प्रेमी विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। शरीर में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लाल

अंक 9
मित्र या कुछ रिश्तेदार घर में दखल देंगे। जिस कारण मन विचलित हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। अचानक दुर्घटना घट सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें