Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस अंक वालो के कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

March 16, 2023

अंक राशिफल: इस अंक वालो के कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझ कर काम करें। स्वास्थ्य के मामले में चिंताएं बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन से थोड़ी संतुष्टि मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

अंक 2
पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन रोज की तरह कहेगा। अपने गुस्से पर काबू पाना आपके जीवन साथी के लिए आवश्यक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान भी खुश मिजाज रहेगी। प्यार के मामले में थोड़ा दिखावा भी जरूरी होगा।

अंक 3
आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन ना लें। पैसे के पीछे भागना परिवार से दूरी बनाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आप कमजोर रहेंगे। हालांकि अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे।

अंक 4
कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपको कुछ असमंजस में डाल देंगी। आपको निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विरोधियों के प्रति आप सजग रहेंगे। संतान भी आज के दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्यार के मामले में आप आज लकी रहेंगे।

अंक 5
आपके लिए आज का दिन बहुत ही सोच विचार ने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय मुसीबत में डाल सकता है। कानून विरुद्ध कोई कारण ना करें, नहीं तो दंड भुगतना पड़ेगा। जोड़ तोड़ कर काम बनाना बंद करना होगा। परिवार में तनाव रहेगा। माता का स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा।

अंक 6
प्यार के मामले में आपको सफलता मिलेगी। संतान को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियाँ काबू से बाहर रहेंगी, इसलिए अधिक उलझने का प्रयास ना करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। धन का निवेश सोच-समझकर करें।

अंक 7
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। आपके अटके हुए काम बनने से मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कर्जा चुकाने में सफलता मिलेगी।

अंक 8
संतान और प्यार के मामले में आप काफी भाग्यवान रहेंगे। आज आप अपनी मीठी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीत लेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन सुखद रहने वाला है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने का विचार कर सकते हैं और उन पर कुछ खर्च भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा।

अंक 9
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आप अपनी बुद्धि के बल पर बहुत सी चुनौतियों से जीतकर तरक्की करेंगे और धन लाभ भी प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आप का डंका बजेगा। प्यार के मामले में आपको कुछ निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए आज के दिन प्रियतम से ना मिलना ही बेहतर होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें