Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इन अंक के जातकों को काम में मिल सकती है सफलता

November 24, 2023

अंक राशिफल: आज इन अंक के जातकों को काम में मिल सकती है सफलता

अंक- 1
दिन का ज्यादा समय आज आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों संग व्यातीत करेंगे। आपको इस दौरान कुछ नई जानकारियां हासिल हो सकती है जो आपके बहुत ही काम आएंगी।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

अंक- 2
आपको अपनी रचनात्कमता का बखूबी प्रदर्शन करना होगा। आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर किसी कठिन काम को जरूर पूरा करेंगे। खास लोगों की नजरें आपके ऊपर बनी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

अंक- 3
आपको अपनी मेहतन का आज अच्छा फल मिलेगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क में आने पर आपको कोई काम बन सकता है। आपको अपने ऊपर आत्मविश्वास बनाकर रखना होगा। आप मेहनत के बल पर ही एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला

अंक- 4
आपको आज बहुत ही सावधान रहना होगा और जोखिम भरे निवेश से बचें। सभी निर्णयों को ध्यानपूर्वक लेने के लिए समय निकालें। आपकी योजनाएं घर में किसी मतभेद या किसी आवश्यक मरम्मत के कारण रद्द हो सकती है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद

अंक- 5
धन लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। जोश और उत्साह के काम करने पर आपको काम का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आपके लिए हर अवसर और मौका खुला रहेगा। इस समय आपका उत्साह भी अत्यधिक है इसके साथ ही नए विचारों का भी आपके जीवन में आगमन होगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल

अंक- 6
आपको आज बहुत ही सावधानी रखनी होगी। किसी को धन उधार देने से बचें। आपको अपने घरेलू मुद्दों की बहुत ही सूझबूझ से हल करना होगा। अभी शायद घरेलू मुद्दों से निपटने के लिए आपको एक छोटी सी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- गुलाबी

अंक- 7
नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों की इच्छाएं आज पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग नई व्यावसायिक योजनाएं शुरू करना चाहते हैं वे अपने अनुबंधों को बारीकी से जांच अवश्य करें।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नारंगी

अंक- 8
आज का दिन व्यापार करने वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा और मुनाफा से भरा रह सकता है।। अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होने और कड़ी मेहनत करने के लिए समय शुभ है। आज आप जीवन के मार्ग को तलाशने के लिए किसी खास व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

अंक- 9
नौकरी में कड़ी मेहनत और समर्पण आपकी मदद करेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके जीवन में कोई रिश्तेदार या पड़ोसी अहम भूमिका निभाएंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें