Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इन अंक वाले जातकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपना अंक राशिफल

December 4, 2023

अंक राशिफल: आज इन अंक वाले जातकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपना अंक राशिफल

अंक- 1 :आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। ज्यादा खान-पान आपकी सेहत खराब कर सकता है। किसी को रुपया-पैसा उधार न दें।

अंक- 2: आज के दिन नए-नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आज आपकी यात्राएं निरर्थक साबित हो सकती है। आप अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जी-तोड़ मेहनत व परिश्रम करेंगें। जिसके कारण आपकी अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय आपके लिए अनुकूल है, ऐसे में जमकर लाभ उठाएं।

अंक- 3: प्रेमी युगल आज एक साथ ज्यादा समय बिताएंगें। अपने प्रेमी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखना आपके परिवार में तनाव का कारण बन सकता है। बैंक बैलेंस में खर्चों की वजह से कमी आ सकती है। ध्यान से प्लानिंग करें। मेहनत आपको सफलता अवश्य दिलाएगी।

अंक- 4: आपकी दिनचर्या में आज बड़ा बदलाव हो सकता है। आपकी योजना आपके दिन को आज बेहतर बना देगी। आज का काम कल पर टालने की कोशिश न करें।

अंक- 5: आज आपकी योग्यता व काबिलियत की सभी लोग सराहना करेंगे। जिस कारण आज के दिन आप आर्कषण का केन्द्र बने रहेंगे। पार्टनर से रिश्तों में सुधार आएगा। कामकाज व नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

अंक- 6: आज आप अपने क्रोध व वाणी को संयम में रखें। व्यर्थ में किसी से वाद-विवाद व तर्क-वितर्क हो सकता है। संपत्ति संबंधी मसले हल हो सकते हैं। नौकरी व कामकाज में कोई गलती हो सकती है जिसके कारण आप अधिकारी व बॉस की डांट खा सकते हैं।

अंक- 7: बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

अंक- 8: परोपकार का कार्य कर सकते हैं। नया घर अथवा वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा।

अंक- 9: आज आपका कोई समान चोरी हो सकता है। एकत्रित धन खर्च होगा। आपकी मेहनत पर आज पानी फिर सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की संगत आपके लिए लाभकारी है। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें