Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इन अंक के जातकों मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें अपना अंक राशिफल

September 18, 2023

अंक राशिफल: आज इन अंक के जातकों मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें अपना अंक राशिफल

अंक 1: आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। धन लाभ होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। प्रेम संबंधो में अगर मन मुटाव चल रहे थे तो वो दूर हो जाएंगे। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। जिन छात्रों ने प्रतियोगी परिक्षा दी हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।

अंक 2 :आपके लिए यह दिन काफी बेहतरीन होने वाला है, बस आपको आवश्यकता है अधिक चिंतन से बचने की। आज पर ध्यान देने से आपके सभी काम बन जाएंगे। नौकरी और व्यापार करने वालों को अपने- अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

अंक 3: कार्यक्षेत्र में विरोधियों के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। पारिवारिक विवाद भी हो सकता है, इसलिए संभल कर रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 4 : आपकोे मां की तरफ से विशेष सहयोग मिलेगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारिक लाभ के आसार हैं, अगर व्यापार की दृष्टि से कहीं जाने का अवसर प्राप्त होता है तो अवश्य उस मौके का फायदा उठाएं। प्रेम के लिए दिन बेहतरीृन रहने वाला है।

अंक 5: पुराने रूके हुए कार्य आगे बढ़ेगे, धैर्य पूर्वक काम करें। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती हैं, इसलिए बेहतर होगा की कहासुनी से दूर रहें। आप आज अपना हर कार्य सावधानी पूर्वक करें।

अंक 6: आपका मन चंचल और थोड़ा विचलित हो सकता है, जिस कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। मन को थोड़ा शांत रखने का प्रयास करें। जीन व्यक्तियों को डायबिटिज और बी. पी की समस्या है, उन्हें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

अंक 7: समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आय के नए स्रोत्र बनेॆगे, जिस वजह से आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं।

अंक 8: मानसिक परेशानियों की वजह से आपका मन विचलित रहेगा, इसलिए सावधानी पूर्वक कार्य करें। विधार्थियों के लिए यह दिेेन खास हाे सकता है, परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

अंक 9: घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी अजनबी से मुलाकात आपका जीवन बदल सकती है। अध्यापन से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में लाभ हो सकता है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें