Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इस अंक वाले बिना सोचे-समझे कोई भी काम न करें, हो सकता है भारी नुकसान

November 9, 2023

अंक राशिफल: आज इस अंक वाले बिना सोचे-समझे कोई भी काम न करें, हो सकता है भारी नुकसान

अंक 1
आज आपको छोटी दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ नए अवसरों की प्राप्ति संभव है जिसमें आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

अंक 2
आज आपको बिना सोचे-समझे कोई भी काम नहीं करना है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए रोमांस के कुछ पल मिलेंगे। आपको समय का संतुलन बनाकर चलना होगा।

अंक 3
आज आपको कई चिंताओं के मुक्ति पाने का दिन है। धन लाभ के अच्छे मौके हासिल होंगे। मन शांत और सकारात्मकता से भरा हुआ होगा।

अंक 4
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए कई अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। नई योजना पर आप काम कर सकते हैं।

अंक 5
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने बुद्धि और विवेक के बल पर कठिन से कठिन कामों को भी हल करने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

अंक 6
आज दिन का ज्यादा समय व्यस्त रहेगा। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती है लेकिन आप अपनी सूझबूझ के चलते पार कर लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को लाभ और व्यापार करने वालों को मुनाफा हासिल हो सकता है।

अंक 7
आपको किसी खास काम के सिलसिले में दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग विवाहित हैं उनके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा।

अंक 8
आज आपके लिए दिन कड़ी मेहनत करने का होगा। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन थोड़ा सा परेशान रह सकता है। आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान देना होगा।

अंक 9
आज आपके दिन का ज्यादातर समय भागदौड़ से भरा रहने वाला होगा। उधार धन देने से आपको बचना होगा। किसी गुप्त बात को अन्य दूसरे से साझा करने से बचना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें