Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इस अंक वालों को होगी धन की प्राप्ति, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

July 27, 2023

अंक राशिफल: आज इस अंक वालों को होगी धन की प्राप्ति, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
हाल में मिली सफलता या आमदनी के नए स्रोत के माध्यम से धन मिलेगा। इस धन का सोच समझ कर प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। डॉक्टर में पास जाना भी आवश्यक हो सकता है।

अंक 2
सामाजिक कार्यों का आनंद लें लेकिन एकांत और आत्मनिरीक्षण के लिए समय निकालें। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे। यात्रा और नए संबंध बनने का योग हैं।

अंक 3
घर की मरम्मत और नवीनीकरण अभी आपको एक जुए की तरह लग सकते हैं। खर्च करते समय सावधानी बरते। परिवार के सदस्य, शायद आपके माता-पिता या दादा-दादी को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ सकती हैं।

अंक 4
घर पर होने से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आपको शांति मिलेगी। खुशियां आपके पास आ रही हैं और अब आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नए संबंधों के बनने का योग है।

अंक 5
अभी आपको एक छोटी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है। छोटा भाई आपकी परेशानी का कारण बनेगा। अगर आप अपनी चिंताओं के बारे में लोगों को बताते हैं या शेयर करते हैं तो आप शांत महसूस करेंगे।

अंक 6
साहसी बनें और अपने उन विचारों को साझा करें जिन्हे आप गुप्त रखते थे। प्रेम और गर्मजोशी के कारण आज आपका दिन और भी खास होगा। रोमांस और मनोरंजन के भी भरपूर अवसर मिलेंगे।

अंक 7
परिवार को अभी आपकी जरूरत है। सुनिश्चित करें कि आप बात करने और सुनने के लिए तैयार हैं। निजी धन पर नजर रखें। अधिक उदार होने से मौके का फायदा उठाने की आपकी क्षमता सीमित हो सकती है।

अंक 8
प्रियजनों के साथ यात्रा का आनंद लें। संगीत और भोजन आपको प्रसन्न करेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज आपको परेशानी में डाल सकती है किन्तु अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताया समय ऊर्जा का काम करेगा।

अंक 9
आज वातावरण में उत्सव और उत्साह है। दफ्तर और अन्य मामलों को पीछे रख कर परिवार के मामलों में अपना ध्यान केंद्रित करें। कुछ लोग नया घर या नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें