Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इस अंक वालों को उनके किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

August 19, 2023

अंक राशिफल: आज इस अंक वालों को उनके किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात खुलकर बताएं। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन पैसे की आमदनी अच्छी होगी।

अंक 2
जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। गाड़ी को संभालकर चलाएं, वरना दुर्धटना हो सकती है। आज कुछ काम आसानी से निपट जाएंगे, तो वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

अंक 3
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी और आप भाग्य के भरोसे आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कामों को आगे बढ़ाएगा।

अंक 4
संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आज आपको फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें