अंक 1
कोई बड़ी खरीद अभी आपके दिमाग में है, यह घर की मरम्मत या नवीनीकरण भी हो सकती है। घरेलु मामले आपके लिए मायने रखते हैं और आपको इनसे शांति मिलेगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
आपका अपने माता-पिता के साथ वित्त या धार्मिक मामलों पर मतभेद होता है। पारिवारिक मतभेदों को भुला कर अपने काम पर ध्यान दें। आज आप सभी नए अवसरों को पाने के लिए तैयार रहेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आपका साफ़ दृष्टिकोण मेहनत ओर ऊर्जा के साथ मिलकर जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। नए और बड़े लक्ष्य पाने के लिए आत्मविश्वास से साथ मेहनत करना सीखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
क़ानूनी चिंताओं की वजह से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। दुश्मनों और मतभेदों का सामना करें। काम में नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। बातचीत करते समय ध्यान रखें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 5
बच्चे और पालतू जानवर हर चिंता से मुक्ति दिलाएंगे। भाग्य साहसी लोगों का साथ देता है, यह बात आज आपके लिए बिलकुल सही बैठती है। चिंता का योग है किंतु इससे घबराएं नहीं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6
आप अभी रचनात्मक और आध्यात्मिक रूप उत्साहित हैं। संगीत या फैशन के माध्यम से स्वयं को व्यक्त करने के लिए उत्सुक हैं। भौतिक संपत्तियां आपको आकर्षित कर सकती है लेकिन अनावश्यक वित्तीय जोखिमों से बचें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
अंक 7
परिवार, बच्चों या बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बिताये। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय यादगार रहेगा। आज आपमें दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने की तीव्र लालसा है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
अंक 8
नए लोगों से मिलें ताकि आप जान सके की दुनिया में आपके लिए कितने नए अवसर हैं। आपको विजय मिलने वाली है बस आप सही समय का इंतज़ार करें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
घर के नवीनीकरण या मरम्मत के लिए विचार होगा। परिजनों के आसपास होने पर आप नयी योजना बना सकते हैं और जीवन में नएपन के लिए प्रेरित होंगे। अपने रूप में बदलाव करने जैसे नए हेअरकट के बारे में सोच सकते हैं।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी