Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज का दिन इन अंक वालों के लिए काफी बेहतर रहेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

August 20, 2023

अंक राशिफल: आज का दिन इन अंक वालों के लिए काफी बेहतर रहेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा और प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल ऊपर रहेगा और पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की नोक-झोंक के बावजूद शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, उससे बचने के लिए माहौल को हल्का बनाए रखने का प्रयास करें। आज आपका प्रियतम अचानक से आपके सामने कुछ ऐसी बात कर सकता है, जो आप को आश्चर्यचकित कर देगी।

अंक 2
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण संबंधित आदेश प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होने से मन खुश हो सकता है।

अंक 3
आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो उसमें आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आप चढ़े रहेंगे। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में भी सुख शांति रहेगी और जीवन साथी के साथ प्रेम और आकर्षण का भाव बढ़ेगा।

अंक 4
आज आप मन से प्रसन्न रहेंगे। चाहे स्थितियां कैसी भी हों, आप अपने अंदर गजब की शांति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनेगी। दांपत्य जीवन में प्यार का भाव रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे तथा दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें