Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

November 10, 2023

अंक राशिफल: अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं। इस एकांत से बाहर आएं क्योंकि दुखों से उबरने का यह सबसे अच्छा समय है। जल्दबाजी के फैसलों या जोखिम भरे कार्यों से बचें।

अंक 2
रचनात्मक शौकों का आनंद लें। आज का समय गुप्त बैठकों, गतिविधियों में भाग लेने, ज्ञान प्राप्ति के साथ साथ अपने गुप्त प्रेम संबंध, संपर्क या भागीदारी के बारे में सबको बताने का है।

अंक 3
आप आज अपने काम, स्वास्थ्य और दैनिक रूटीन को लेकर अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। आप पार्टी करना चाहते हैं और मनोरंजन के लिए तैयार हैं। पारिवारिक विवाद, जो शायद धर्म से जुड़ा हुआ है, उसके कारण आपको शांति निर्माता के रूप में कार्य करना पड़ेगा।

अंक 4
आज आप घर और काम दोनों में तालमेल बनाये रखेंगे। अपने परिवार और चाहने वालों का मनोरंजन करेंगे, उनसे बात करेंगे और उन्हें हंसाएंगे।

अंक 5
अच्छे से बातचीत करना अभी बेहद ज़रूरी है। काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी।

अंक 6
साहस के साथ नए अवसरों का सामना करें। घर या कार्य में मतभेदों से बचने के लिए अच्छे श्रोता बनें। जीवन का यह समय आपको काम और परिवार के साथ साथ आत्मविश्वास और विश्वास की कमी में करना सिखाएगा।

अंक 7
घरेलू मुद्दों और व्यवसाय-संबंधी आमदनी के बारे में विचार करेंगे। अपने आप को शांत रखें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी जटिलता की वजह से योजनाओं में देरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को आपको मदद की आवश्यकता पद सकती है, शायद आर्थिक मदद की भी।

अंक 8
कानूनी मामलों के लिए तैयार रहें लेकिन आध्यात्मिकता और आत्मा की खोज के लिए समय निकालें। यह समय प्रयासों के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छा हैं।आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं, इसलिए आपके सभी काम बहुत आसानी से हो जायेंगे।

अंक 9
आप अभी पैसे या किसी काम में हानि से परेशान हो सकते हैं। यह नुकसान अस्थायी है। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। विकल्पों को खोजें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें