Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल 05 जनवरी 2024 :शुक्रवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

January 5, 2024

अंक राशिफल 05 जनवरी 2024 :शुक्रवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
दिन में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आप अपनी मेहनत और परिश्रम से शानदार सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन और प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। सेहत के मामले में आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा

अंक 2
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। किसी को दिया गया उधार धन वापस आपको मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आप अपनी आर्थिक गतिविधियों को अच्छी तरह से संभालने में कामयाब रहेंगे। 
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- नीला

अंक 3
नौकरीपेशा जातकों को आज उनके कार्यक्षेत्र में कुछ उनके सामने चुनौतियां आ सकती है। आपके विरोधी सक्रिय होते आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मुनाफा से भरा रह सकता है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

अंक 4
आज आपको अपनी मेहतन का अच्छा फल हासिल हो सकता है जिसका इंतजार आपको कई दिनों से था। परिवार के लोगों का अच्छा साथ आपको मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा 

अंक 5
नौकरीपेशा जातकों को आज नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में कार्यरत लोगों को किसी खास योजना पर अपने साझेदारों का अच्छा साथ मिल सकता है जिससे व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- पीला

अंक 6
आज आपका किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। जिसमें आपको सतर्कता बरतनी होगी। काम के सिलसिले में आपको दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

अंक 7
आर्थिक नजरिए से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको न्यायलय में जाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

अंक 8
धन खर्च में वृद्धि हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपका समय पारिवारिक समस्याओं के निवारण व समाधान में व्यतीत हो सकता है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

अंक 9
प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। तरक्की के अवसर पैदा होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग-  लाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें