Site icon Dainik Savera Times

अंक राशिफल 14 जनवरी 2024 :रविवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मूलांक 1
आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सहयोगी का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। धन आने की संभावना बनेगी। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। समय परिवार वालों के साथ बिताना संभव है। दांपत्य जीवन में खुशहाल माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने लोगों से छुटकारा प्राप्त होगा। विवाद से बचकर रहें।
लकी नंबर:  2,      शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 2
आज का दिन कार्य क्षेत्र में लाभ वाला रहेगा। प्रमोशन होने की संभावना है। यदि बिजनेस पार्टनर के साथ या पिता के साथ करते हैं, तो लाभ होना संभव है। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। कहीं से अधिक मात्रा में धन आने की संभावना बनेगी। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा । प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है, वह आज प्रेम में पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। मूड स्विंग्स फिर होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 8,     शुभ रंग:  आसमानी

मूलांक 3
आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तला हुआ खाना ना खाएं।
लकी नंबर:  3,      शुभ रंग: सफेद

मूलांक 4
आज के दिन आप लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें। भावुक होकर निर्णय ना लें। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए रिश्तो में संभलकर फैसला लें। वार्तालाप भी शांति से करें, नहीं तो विवाद होने की संभावना है। आज के दिन स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ को लेकर चिंता रहेगी। चिंता से बचने के लिए धार्मिक स्थल पर जाएं।
लकी नंबर:  52,        शुभ रंग: लाल

मूलांक 5
आज करियर को लेकर दिन मिलाजुला रहेगा। मन में काम के प्रति आशंकाएं बनी रहेंगी। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन को लेकर किसी पर विश्वास करें। परिवार का कोई सदस्य आपका काम संभालने में साथ देगा। आज पार्टनर का सपोर्ट भी बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रह सकती हैं। मन दुविधा में रहेगा। पेट एवं मूत्र संबंधित परेशानी इस दौरान उत्पन्न हो सकती है।
लकी नंबर:  4,      शुभ रंग: नीला

मूलांक 6
आज का दिन कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। नई योजनाएं व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में बना सकते हैं। आप के प्रतियोगी आप से आगे निकल सकते हैं। धन निवेश करने का सही समय नहीं है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। धन को लेकर स्थिति गंभीर रह सकती है। प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य ध्यान रख कर चलें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखकर चलें नहीं तो, दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है। आज के दिन सतर्कता बरतें।
लकी नंबर:  9,     शुभ रंग: चॉकलेटी

मूलांक 7
आज के दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में वातावरण अनुकूल बना रहेगा। साथियों का सहयोग मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होने के कारण इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। जिसके कारण आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। पुराने मित्रों से मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खाने-पीने पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 7       शुभ रंग: चैती

मूलांक 8
आज कार्यक्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसलिए किसी बड़े की सलाह लेना आवश्यक है। निर्णय लेने से पहले किसी बड़े की सलाह लें और धैर्य बनाए रखें। धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पर भी विश्वास करके ना चलें। कार्यक्षेत्र को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सर पर भारी बोझ महसूस कर सकते हैं।
लकी नंबर: 44       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 9
आज के दिन करियर कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आज व्यापार में नई योजनाएं बना सकते हैं। धन को लेकर लाभ प्राप्त होगा। आने वाले समय में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में अचानक से निर्णय ना लें, नहीं तो विवाद में पड़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। गले से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
लकी नंबर: 5        शुभ रंग: हरा

Exit mobile version