
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
मज़ेदार और हलके क्षणों के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं। इससे आपकी रचनात्मकता ताज़ा हो जायेगी। आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाये रखें और जुए व जोखिम भरी सट्टेबाज़ी से बचें। आज आप आराम करने के मूड में हैं। आपको जीवन का अनुभव हर चीज़ का गूढ़ मतलब सीखा रहा हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
बुरी आदतों से दूर रहें। परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करें क्योंकि सितारे बता रहे हैं कि आने वाला सप्ताह व्यस्तता से भरा हुआ है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 5
आपके माता-पिता या भाई/बहन को अपनी आपके ध्यान या कम्फर्ट की आवश्यकता हो सकती हैं। आज अपने सपनों के बारे में जानने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6
अपने जीवन में दोस्ती के रंगों को अनुभव करें और इस क्षण का मज़ा लें। नए दोस्तों को बना कर नए विचारों के आदान-प्रदान में अपनी ऊर्जा को खर्च करें।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7
प्रतिष्ठा में बदलाव अभी आपकी किस्मत में है। आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। घर की समस्याएं आपसे आपका समय चाहती हैं।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8
विवादों को हल करें और उन रिश्तों को समाप्त कर दें जो अब दिल के करीब नहीं हैं। जिंदगी में आये उतार-चढ़ाव आपको यह बताएंगे कि लोगों के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
अगर आप असहाय महसूस कर रहे है तो अपने प्रियजनों की सहायता लें। दूसरों लोगों पर हावी न हों बल्कि उनकी बातों को सुनना भी सीखें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
मेष: दिन शुभ रहेगा...