Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल 22 December: जानिए शुक्रवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

December 22, 2023

अंक राशिफल 22 December: जानिए शुक्रवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1 
एक अंक के जातकों के लिए आज का दिन जोश और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला होगा। आपको कार्यक्षेत्र में खास तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने कार्य को मजबूती से पूरा करने में सफल होंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला 
अंक 2
अंक 2 के जातकों को आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अगर कोई कानूनी मामला लंबित हो तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान होगा। आध्यत्म में आपका मन लग सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद 
अंक 3
आज आपको धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। घर में खुशियां रहेंगी। परिवार संग कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। व्यापार में कोई जोखिम लेने वाले है तो सोच समझ कर ही निर्णय लें।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- गुलाबी 
अंक 4
आज किसी खास योजना में आपका धन निवेश हो सकता है। जिसका लाभ आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत की चिंता को लेकर ध्यान रहना होगा।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- लाल 
अंक 5
आज आपका दिन खर्चे से भरा रहा सकता है। इसके साथ भागदौड़ करने से आपको अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा 
अंक 6
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। किसी भी काम को करने में आपको आत्मविश्वास बढ़ा कर ही रखना होगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
अंक 7
आपको दिन में विशेष सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटनाएं या चोरी की संभावना है।  आज आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। सभी तरह के कार्य आपके मनमुताबिक ही संपन्न होंगे। हाल के दिनों में मिली सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला 
अंक 8
पारिवारिक रिश्तों से आज के दिन आपको अच्छा आर्थिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। अपने बदलते मनोभाव के कारण आप उदास महसूस कर सकते हैं। धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिखाई पड़ रही है। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- बैंगनी 
अंक 9
दिन मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान और जरूरी है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- जामुनी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें