Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल 26 दिसंबर: जानिए आज मंगलवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

December 26, 2023

अंक राशिफल 26 दिसंबर: जानिए आज मंगलवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक 1
दिन का ज्यादा समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कई तरह के मौके मिलेंगे। धन की प्राप्ति थोड़े से ही प्रयास करने में आपको सफलता मिलेगी। धन को अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं।

अंक 2
आज आपके सामने कुछ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आज अच्छा मौका मिलेगा। दूसरे लोग भी आपके करिश्मे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क भविष्य में सहायक साबित हो सकते हैं।

अंक 3
आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सुनहरे अवसर मिलेंगे और अपने विरोधी पर हावी रहने का मौका मिल सकता है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ घरेलु जीवन में थोड़ी परेशानी होने का योग है। ऐसे में आप अपने बच्चों और परिवार से प्रेम, सुख व सुरक्षा की अपेक्षा करेंगे।

अंक 4
आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको अपनी कड़ी मेहनत और नेतृत्व के गुणों के लिए पहचान मिलेगी। व्यावसायिक रूप से यह बेहद रोमांचक क्षण हैं। आपने यह सफलता खुद कमाई है।

अंक 5
आज जो लोग नौकरीपेशा वे अपनी पदोन्नति और तनखाह में वृद्धि का आनंद लें। आज आप बातें कम और काम अधिक करें क्योंकि आपका अधिक बोलना किसी को कष्ट पहुंचा सकता है।

अंक 6
जो लोग कई दिनों से किसी प्रयास में लगे हुए है उन्हें आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अपने परिवार और प्रियजनों को करीब लाने के लिए एक छोटी यात्रा का संयोग है। जिस कार्य को शुरू किया है, उसे सही समय पर समाप्त ज़रूर करें।

अंक 7
आज धन प्राप्त के अच्छे संयोग हैं। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहेगा और दिन का ज्यादा समय गतिविधियों में व्यस्त रहेगा। =अपने आसपास के विवादों से बचना बुद्धिमानी होगा। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है।

अंक 8
आज धर्म- कर्म में मन लगेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाल होगा। वहीं अचानक आया बदलाव आपके लिए चिंता का कारण बनेगा।

अंक 9
आज आपको मनमुताबिक सफलता आपके हाथ लगने वाली है। अपने जुनून को सीमित न रखें बल्कि अन्य मनपसंद गतिविधियों के लिए भी समय निकालें जैसे नृत्य, संगीत या खेल आदि।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें