Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल 29 दिसंबर: जानिए आज शुक्रवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

December 29, 2023

अंक राशिफल 29 दिसंबर: जानिए आज शुक्रवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1 
मित्रों की सहायता से आर्थिक कार्य आसानी से बन जाएंगे। अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन संतोषकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा, लेकिन पेट से सम्बन्धी कोई शिकायत हो सकती है।  
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2
तरक्की के अवसर पैदा होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। भाइयों से मधुर संबंध रहेगा। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- नारंगी

अंक 3 
अगर आप तकनीक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि विषय को लेकर प्रयासरत हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक जीवन व प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। 
शुभ अंक-18 
शुभ रंग- हरा

अंक 4 
बातचीत करते समय ध्यान रखें। आपकी कूटनीति और अच्छा श्रोता होने के गुणों के कारण सब आपकी तारीफ़ करेंगे। कला के प्रति अपने प्यार को प्रियजनों से शेयर करें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 
परिवार में सुख और शांति रहेगी। हो सकता है कि नौकरी-पेशा व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु व विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी पार्टी समारोह में शरीक हो सकते हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- आसमानी

अंक 6 
आज आपको कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवसाय व काम पर अगर गम्भीरता से ध्यान देंगे, तो लाभ का रास्ता खुलेगा। प्रेमी से मिलना संभव होगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- हरा

अंक 7 
इंटरव्यू काल आ सकता है। व्यापार में की गई गलती या चूक का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8
आपका समय पारिवारिक समस्याओं के निवारण व समाधान में व्यतीत हो सकता है। नई साझेदारी गठबन्धन या सगाई आदि के योग बनेंगे। सुख -सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी की संभावना है। खर्च में भी वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- लाल

अंक 9
आर्थिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि प्राप्त होगी। बातचीत व विवेक से आप अपना कोई भी हल निकाल ही लेंगे। दैनिक उपयोग की कोई भी वस्तु आप खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें